भगवद्गीता के शांति प्रदान करने वाले १० प्रमुख श्लोक

भगवद्गीता के शांति प्रदान करने वाले १० प्रमुख श्लोक – भगवद्गीता  समस्त वेदों का सार है तथा यह वेदों का प्रमुख उपनिषद है | यह स्वयं भगवान के मुख से अवतरित हुई है | जिस प्रकार गंगा भगवान के चरणकमलो से निकलती है तथा इसमें स्नान करने वाले व्यक्ति के समस्त पापों का उद्धार कर देती है, उसी प्रकार गीता भगवान के मुख से अवतरित हुई है तथा वह व्यक्ति को भवबंधन से मुक्ति दिला सकती है | भगवद्गीता श्रीकृष्ण ने उस समय कही जब अर्जुन बहुत अधिक दुविधा मे थे तथा असमंजस मे थे | अर्जुन कृष्ण के शरणागत होते है तथा उनसे प्रश्न करते है इस अवस्था मे उन्हें क्या करना चाहिए ? भगवद गीता मे ७०० श्लोक है यहाँ हम भगवद्गीता के शांति प्रदान करने वाले १० प्रमुख श्लोक पर चर्चा करगे जो मनुष्य को विपरीत परिस्थिति मे शांति प्रदान करते है |